जयपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की सुपर लग्जरी बस सेवा आमजन की सुविधा के लिये किसान आन्दोलन के मध्यनजर जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर वाया हिसार सेवा का शनिवार से संचालन शुरू किया जा रहा है।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर सिंह ने बताया कि किसान आन्दोलन के कारण जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर वाया दिल्ली बस सेवा बाधित होने के कारण तथा आमजन की मांग पर जयपुर-चंडीगढ़ वाया हिसार मार्ग पर बस सेवा का संचालन आज से किया गया है।
सिंह ने बताया कि जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर जयपुर से सुबह 5.10 बजें रवाना होकर साय 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी तथा वापसी में चंडीगढ़ से 6.25 बजे रवाना होकर सांय 7 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह बस जयपुर, सीकर, फतेहपुर, चूरू, राजगढ़, हिसार, नरवाना, कैथल, अम्बाला, चंडीगढ़ मार्ग पर संचालित होंगी। जयपुर-चंडीगढ़ मार्ग के लिये जयपुर से चंडीगढ़ का किराया 1418 रुपये प्रतियात्री एवं महिला यात्री के लिये 1246 रुपये निर्धारित किया गया है।