घायल अवस्था में करवाया अस्पताल में भर्ती
चोरी के आरोप में झोटवाड़ा पुलिस ने किया था गिरफ्तार
पेशी के दौरान छत से कूद आत्महत्या करने का किया प्रयास
जयपुर। शुक्रवार की शाम को उस समय हड़कंप मच गया ,जब पेशी के दौरान पुलिस द्वारा लाए गए एक आरोपी ने सैशन कोर्ट की छत से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इससे वह गम्भीर अवस्था में घायल हो गया, जिसे पुलिस जाप्ते ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आरोपित युवक से पूछताछ करने मे जुटी है।
पुलिस के अनुसार झोटवाड़ा थाना पुलिस द्वारा गुरुवार को चोरी के आरोप में रामबाबू खटीक (45) निवासी जैमर्स कॉलोनी विद्याधर नगर के रहने वाले को गिरफ्तार किया था। जिसे पुलिस द्वारा शुक्रवार की शाम को पूछताछ के बाद सैशन कोर्ट में पेशी पर लाया गया। जहां पेशी के दौरान आरोपित रामबाबू खटीक को गच्चा देकर छत से कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान वह गम्भीर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।