प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक Read More »
जयपुर । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर चल रही उठापटक के बीच आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मौजूदगी में चल रही इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सी आर चौधरी, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश सरकार में मंत्री गुलाबचंद कटारिया, यूनुस खान,राजेंद्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी और निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी मौजूद रहे। प्रदेश कोर कमेटी की बैठक हर 3 माह में बुलाई जाती है जिसमें प्रदेश के एवं राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा के साथ ही सत्ता और संगठन से जुड़े अहम निर्णय लिए जाते हैं। संभवता आने वाले चुनाव को लेकर प्रदेश में भाजपा की क्या रणनीति रहेगी और आने वाले दिनों में किस प्रकार के अभियान शुरू किए जाएंगे इसको लेकर बैठक में निर्णय होगा। वही मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रदेशव्यापी चुनावी यात्रा को लेकर भी इस बैठक में चर्चा होने की संभावना है। वही खाली चल रहे प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर भी इस बैठक में चर्चा संभव है।हालांकि यह मुद्दा सीधे तौर पर पार्टी आलाकमान से जुड़ा है और उस पर निर्णय भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही लेना है।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022