किसान,युवा व व्यापारियों पर फोकस
जयपुर। विधानसभा चुनाव में रण जीतने के लिए भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। भारतीय पंचायत पार्टी ने प्रदेश में सभी 200 सीटों पर चुनाव लडऩे की घोषणा की है।
पार्टी के राष्टï्रीय अध्यक्ष नरेश यादव ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि साढ़े चार साल में प्रदेश में किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों की हालत खराब हो गई है और कोई सुनने वाला नही है। ऐसे में भारतीय पंचायत पार्टी इन वर्गो को साथ में लेकर विधानसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे के रूप में उभरकर सामने आएगी।
नोटबंदी और जीएसटी की मार झेल रहे व्यापारी वर्ग को साधने के लिए पार्टी ने जयपुर के किशोर कुमार टांक को प्रदेशाध्यक्ष की जि मेदारी देकर बड़ा दांव खेला है। यादव ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की चोर चोर मौसेरे भाई जैसी स्थिति है।
पार्टी छोटे व्यापारियों को व्यापार बचाने, कमजोर वर्ग को को आत्म निर्भर बनाने, किसान, युवा, जनजाति वर्ग, महिलाओं के उत्थान पर काम करेगी। उन्होंने चुनावी तैयारी का जिक्र करते हुए कहा कि टिकटों के लिए सर्वे करवाया जा रहा है। अधिकांश सीटों पर दो से पांच दावेदार बायोडेटा दे रहे है। उन्होंने जल्द ही घोषणापत्र जारी करने की बात कही।
व्यापार बचाने के लिए राजनीति में उतरे:टांक
प्रदेशाध्यक्ष किशोर कुमार टांक ने कहा कि व्यापारी बुरी तरह परेशान है। उद्योग धंधे चौपट हो गए है। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार को बचाने के लिए राजनीति में उतरा है। उन्होंने कहा कि हम सभी वर्गो को साथ में लेकर भाजपा-कांग्रेस को करारी शिकस्त देंगे।
पार्टी के प्रदेश संगठन मु य महासचिव डॉ. आदित्य नाग ने पार्टी का एजेण्डा बताते हुए भारतीय पंचायत पार्टी को चुनावों में सभी वर्गो के समर्थन मिलने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में छोटे दुकानदारों को व्यापार नहीं रहा, किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। प्रदेश में ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा जो परेशान है। सुख चैन छिन गया है।