राफेल मामले में कांग्रेस सदन में चर्चा से भागी: सुरेश प्रभु

liyaquat Ali
2 Min Read
PC Photo Suresh Prabhu Ji

 

जयपुर
कांग्रेस की इस सोच से देश नहीं चल सकता है। राफेल मामले में हम संसद में चर्चा के लिए तैयार है पर कांग्रेस नेता चर्चा से दूर भाग रहें हैं। केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक काल्पनिक दुनिया में जी रही है, जिसमें सच और न्याय की कोई गुंजाइश नहीं है। ये खुद ही सवाल खड़े करते है और वकील भी खुद ही है। सदन में चर्चा होगी तो देश की जनता को सच का पता चल जाएगा कि उन्होंने किस तरह से झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित किया है।
प्रभु राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैंसले का स्वागत किया और कहा कि इस निर्णय से सत्य की जीत हुई है और कांग्रेस का झूठ फिर बेनकाब हुआ है। कांग्रेस ने राफेल मुद्दे पर झूठ का सहारा लेते हुए देश की जनता का ही नहीं बल्कि सेना का भी अपमान किया है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कांग्रेस को ही कटघरे में खडा करने का प्रयास किया और प्रश्न दागे कि कांग्रेस के शासनकाल में गर्वनमेन्ट-ट-गर्वनमेन्ट डील क्यों नहीं हुई, वर्ष 2007-14 तक देश की रक्षा जरूरतों से सम्बन्धित सभी मामलों को अटका कर क्यों रखा गया।
राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस ने निर्णय प्रक्रिया, डील की कीमत और ऑफसेट पार्टनर पर सवाल खडे किए थे और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से उन्हें तीनों का जवाब मिल गया है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन करेगी। विधानसभा चुनावों में हार पर उनका कहना था कि यहां यह परिपाटी है कि जो दल सत्ता में होता हैए उसे फिर प्रतिपक्ष में बैठना पड़ता है। इस बार भी ऐसा की परिणाम रहा है।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *