Jaipur News ।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर अपने विधायकों को संतुष्ट करने के लिए प्राकृतिक संपदा को आवंटित करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले भी यह आरोप लगा चुकी है कि राजस्थान में सरकार बचाने के लिए प्रत्येक विधायक को संतुष्ट करने के लिए प्राकृतिक संपदा को आवंटित किया जा रहा है।
माइनिंग, लैंड, चाहे निगम बोर्ड चेयरमैन बनाने का प्रलोभन हो या चाहे मंत्रिमंडल में शामिल करने का, अब यह आरोप सही साबित होते दिख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में जिस तरीके से जो खान जिस ग्रुप में आवंटित होनी चाहिए, उस ग्रुप से हटाकर दूसरे ग्रुप में खान को आवंटित किया जा रहा है
और 1000 करोड़ की लागत की खान को 5 करोड़ की बोली से शुरुआत की जा रही है। यह राजस्थान में सबसे बड़ा घोटाला है।
उन्होंने इस प्रकरण की वास्तविकता सामने लाने के लिए इस मामले की एसीबी जांच की मांग की है।