जयपुर। राजस्थान लोकतांत्रिक मोर्चे ने मुख्यमंत्री के रूप में माकपा नेता अमराराम का नाम घोषित किया है, लेकिन सीटों की घोषणा 15 नवम्बर के आस-पास होने की उम्मीद है, तब तक भाजपा और कांग्रेस की तस्वीर साफ हो जाएगी, जबकि भारत वाहिनी पार्टी भी पहले भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची के जारी होने के बाद अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी।
भारत वाहिनी पार्टी ने अभी तक सिर्फ सांगानेर सीट का ही ऐलान किया है, जहां से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने भी अभी टिकटों का ऐलान नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि बेनीवाल का मुख्य रूप से फोकस नागौर, चूरू, झुझनूं जिलों में अधिक रहेगा, जिससे जाट मतों को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से जोड़ा जा सकें।
भारत वाहिनी पार्टी ने मुख्य रूप से जयपुर, अलवर, दौसा, भरतपुर, करौली, सीकर, जोधपुर में अधिक फोकस है। सूत्रों के अनुसार भारत वाहिनी पार्टी उन लोगों पर भी दांव खलेंगी, जिनको प्रमुख दलों का टिकट नहीं मिलेगा।