राहुल गांधी अगर पार्टी के अध्यक्ष नहीं बने तो कार्यकर्ताओं में निराशा फैल जाएगीः अशोक गहलोत 

Dr. CHETAN THATHERA
3 Min Read

जयपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद भले ही कांग्रेस के एक धड़े में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपे पर जाने की चर्चाएं चल रही हों लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से इंकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि राहुल गांधी को ही पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज प्रदेश कांग्रेस की बैठक लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देशभर के कांग्रेस जन की भावना है कि राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए अगर वह अध्यक्ष नहीं बनते हैं सभी को तकलीफ होगी और निराश होकर कांग्रेस कार्यकर्ता घर बैठ जाएंगे सीएम गहलोत ने कहा कि पहले भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कई बार बैठकें हो चुकी हैं उन सब में एक तरफा राय यही बनी है कि राहुल गांधी को ही अध्यक्ष पद की कमान संभालने चाहिए।

गैर गांधी परिवार से राष्ट्रीय अध्यक्ष के समापन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गांधी परिवार में प्रधानमंत्री 30 साल से कोई नहीं बना है ऐसे में पार्टी से राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी परिवार से ही बनना चाहिए। हालांकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यकारी अध्यक्ष पद के सवाल को टाल गए।

राजस्थान से 50 हजार का दावा

 इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि दिल्ली में 4 सितंबर को होने वाली राष्ट्रव्यापी रैली में राजस्थान से 50 हजार कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। उन्होंने कहा कि रैली की तैयारियों को लेकर 25 अगस्त को सभी जिला कांग्रेस कमेटियों में बैठक होगी और 27 अगस्त को सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बैठक हो गया।

4 सितंबर को दिल्ली की महारैली में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि रैली के जरिए केंद्र सरकार पर दवा बनाएंगे कि महंगाई कम करें, देश में आज महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। देश में असहिष्णुता का माहौल और केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

 इससे पहले आज राष्ट्रव्यापी महारैली की तैयारियों को लेकर एक लग्जरी होटल में बुलाई गई बैठक में मंत्रियों सहित केवल कांग्रेस पार्टी के 45 विधायक की पहुंचे जिनमें तीन विधायक निर्दलीय हैं। बाबूलाल नागर, महादेव सिंह खंडेला और संयम लोढ़ा शामिल थे।

Share This Article
Follow:
चेतन ठठेरा ,94141-11350 पत्रकारिता- सन 1989 से दैनिक नवज्योति - 17 साल तक ब्यूरो चीफ ( भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़) , ई टी राजस्थान, मेवाड टाइम्स ( सम्पादक),, बाजार टाइम्स ( ब्यूरो चीफ), प्रवासी संदेश मुबंई( ब्यूरी चीफ भीलवाड़ा),चीफ एटिडर, नामदेव डाॅट काम एवं कई मैग्जीन तथा प समाचार पत्रो मे खबरे प्रकाशित होती है .चेतन ठठेरा,सी ई ओ, दैनिक रिपोर्टर्स.कॉम