शादी का झांसा देकर युवक ने बातों में फंसाया
जयपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
पुलिस के अनुसार पालडी मीणा निवासी एक 20 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि शादी का झांसा देकर अंकित गर्ग ने बातों में फंसाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। डरा धमका कर वह उसके साथ कुछ समय से दुष्कर्म करता रहा। इससे उसका गर्भ ठहर गया। आरोपित ने उससे मारपीट कर उसका गर्भपात भी करवा दिया। लेकिन युवती फिर से दूसरी बार वह गर्भवती हो गई। आरोपित के झांसों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी।
एक साल पहले बने प्रेम संबंध
पुलिस ने बताया कि पालड़ी मीणा निवासी 20 वर्षीय युवती का आरोप है कि एक साल पहले उसका अंकित कुमार गर्ग से प्रेम संबंध बना। 15 दिसंबर 2017 को उसका गोयल हॉस्पिटल में जबरन गर्भपात करा दिया। शादी का झांसा देकर ले गया सूरत 22 जून को शादी का झांसा देकर सूरत ले गया और अब उसने शादी से इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि वह अभी भी 6 माह की गर्भवती है।
महिला से सामूहिक दुष्कर्म
वहीं अयोध्या नगर कानोता निवासी एक महिला ने दो जनों पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए खोह नागोरियान थाने में मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि परिचित आरोपित नाथूलाल व राधेश्याम जांगिड़ उसे बातो में फंसा कर कुछ समय पहले थाना इलो में बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।