दौड़ते वक्त  हैड कांस्टेबल सुशील की हार्ट अटैक आने से मौत 

liyaquat Ali
2 Min Read

पदोन्नति की दौड़ में जिंदगी से हारा हैड कांस्टेबल

 

जलमहल पर चल रही थी सहायक उपनिरीक्षक  के लिए दौड़

जयपुर। एक हैड कांस्टेबल की प्रमोशन की शारीरीक परीक्षा के तौर पर दौड़ में दौड़ते वक्त हार्ट अटैक आ गया।  जिसे अन्य पुलिसकर्मी द्वारा अस्पताल ले जाया गया , लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। यह दौड़ हैड कांस्टेबल से सहायक उपनिरीक्षक पर प्रमोशन के लिए थी। सूचना मिलने पर मृतक हैड कांस्टेबल के घ में कोहराम मच गया । जानकारी के अनुसार शहर के  जलमहल इलाके में पुलिस डिपार्टमेंट की  ओर से पदोन्नति के लिए शारीरीक परीक्षा के तौर पर दौड़ चल रही थी।  ये दौड़ हैड कांस्टेबल से सहायक उपनिरीक्षक पर प्रमोट करने के लिए आयोजित की जा रही थी। कई हैड कांस्टेबलों  ने इस दौड़ में भाग लिया। भाग लेने वालों में हैड कांस्टेबल सुशील भी था। सुशील दौड़ते-दौड़ते अचानक नीचे गिर गए और अचेत हो गए।  उनकी बॉडी इम्बैलैंस होकर कॉलैप्स हो गई। सुशील के नीचे गिरने पर  पुलिस महकमे के हाथ-पैर फूल गए।  साथी पुलिसकर्मी उसके पास दौड़े। सुरेश को पुलिस वाहन से एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हैड कांस्टेबल  ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सकों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया।  प्रारम्भिक रूप से हैड कांस्टेबल की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।  सूचना पर पुलिस कमिश्नर समेत आलाअधिकारी एसएमएस अस्पताल पहुंचे। इस घटना के बाद अब जयपुर में चल रही दौड़ को रद्द कर दिया गया है।डीसीपी हैडक्वार्टर गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि  सुरेश (44) निवासी मूलत नया बस स्टेण्ड़ बैर भरतपुर हाल प्रतापनगर में रहता था और राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल  के पद पर जयुपर कमिश्नरेट तैनात था  और   हाल ही में कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल में पदोन्नत हुआ था। इस दौड़ की सफलता पर सुरेश को हैड कांस्टेबल से सहायक उपनिरीक्षक बना दिया जाता, लेकिन उन्होंने पहले ही हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया।

 

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *