जयपुर । आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री पद को लेकर भले ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के बीच सियासत चल रही हो लेकिन रविवार को मोदी सरकार के विरोध में हुई जनआक्रोश रैली में दोनों नेता साथ साथ दिखे। इतना ही नहीं अशोक गहलोत ने ट्वीट पर जन आक्रोश रैली के दौरान रामलीला मैदान खींची गई कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट के संग की फोटो भी शेयर की।
ट्वीटर पर फोटो शेयर होते ही चर्चा शुरू हो गई कि दोनों चाहते है कि चुनावों में कांग्रेस की सरकार बने और आगे का निर्णय हाईकमान करेंगा। बरहाल शेयर की गई फोटो में एआईसीसी महासचिव व प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे, एआईसीसी महासचिव मोहन प्रकाश, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी साथ में है।
जनआक्रोश रैली की सफलता को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट दोनों ही गद्गद् है। गहलोत जहां राहुल गांधी के कप्तान की भूमिका में नजर आए वहीं पायलट प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने से उत्साहित दिखे। रैली में प्रदेश से करीब 40 हजार की भीड़ पहुंचने का दावा किया है।
नेताओं का शक्ति प्रदर्शन
रैली में नेताओं ने शक्ति प्रदर्शन किया। नेताओं ने सोशल मीडिया पर खूब फोटो शेयर किए। अपने अपने ग्रुप में पहुंचे और पार्टी नेतृत्व के समक्ष टिकट दावेदारी का संदेश दिया। बरहाल रैली से प्रदेश नेतृत्व के पास किसके नेतृत्व में कहां-कहां से कितने लोग गए का ब्यौरा मिल जाएगा। इससे आगामी चुनावों में टिकट का असली दावेदार कौन है और जनता किसके साथ है का पता चल जाएगा। चापलूसों को किनारा करने में आसानी होगी।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022