पुलिस टीम गठित कर बदमाशों को पकड़ने में जुटी
जयपुर। जयपुर मे बदमाशों होसले बुंलंद है होते जा रहे है नही है पुलिस का खौफ रोज वारदाते हो रही है पुलिस नाकाम होती जा रही है।
जयपुर के शिप्रा पथ इलाके में हुई फायरिंग के कुछ घटों के बाद जवाहर सर्किल थाना इलाके में राह चलते एक व्यक्ति पर बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आय है।
गनीमत यह रही कि बदमाशों का निशाना चूक गया और युवक की जान बच गई। फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी समेत जाप्ता मौके पर पहुंचा और घटनाक्रम की जानकारी ली। वहीं बदमाशों का पकड़ने के लिए इलाके में नाकाबंदी की गई, फिलहाल बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने आशंका जताई है युवक पर फायरिंग सम्भवत किसी आपसी रंजिश के चलते की गई है। पुलिस पीड़ित से पूछताछ करने में जुटी है।
घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार मालवीय नगर निवासी अशोक कुमार रात पैदल ही अपने घर जा रहा था। इस दौरान घर की गली के पास बाइक सवार तीन बदमाश आए और आशु को निशाने लगाते हुए फायरिंग कर दी।
बदमाशों का निशान चूक गया और पीड़ित अशोक कुमार की जान बच गई। पीड़ित के शोर मचाने पर बदमशों भागने लगे तो उनकी बाइक स्लिप हो गई। इसके बाद दो बदमाश पैदल ही अन्धेरा का फायदा उठाते हुए गलियों से औझल हो गए , वहीं तीसरा बदमाश किसी तरह बाइक उठाई और ले भागा। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने आपसी रंजिश के चलते अशोक कुमार पर फायरिंग की है।
पीड़ित अशोक कुमार से पुलिस पूछताछ कर कर रही है। जानकारी के अनुसार इस वारदात के पिछे एक नामी बदमाश का नाम आ रहा है। फिलहाल बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ पुलिस टीम का गठन कर बदमाशों को पकड़ने में जुटी है।