Jaipur news । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दीपावली का तोहफा देते हुए प्रदेश की 269 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कार्मिक मनाते हुए पर्यवेक्षक पद पर नियुक्ति के आदेश दे दिए हैं इन्हें यह नियुक्ति नवंबर माह के पहले सप्ताह में दे दी जाएगी ।
प्रदेश मे न्यूनतम मानदेय पर काम कर रही राज्य की 269 को राज्य सरकार ने बड़ी राहत दी है। इन महिला कार्यकर्ताओं को अब महिला पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया गया है। अब ये सभी महिला एवं बाल विकास विभाग की कर्मचारी हो गई हैं।
विभाग की निदेशक डॉ. प्रतिभा सिंह ने आदेश जारी करी 255 गैर अनुसूचित क्षेत्र और 14 अनुसूचित क्षेत्रों में यह पद दिए हैं। अभी परीवीक्षा काल में इन पर्यवेक्षकों को 15700 रुपए का मासिक पारिश्रमिक दिया जाएगा। अब तक यह साढे सात हजार के न्यूनतम मानदेय पर काम करती रही हैं।
वहीं विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी 51 आंगनबाड़ी महिलाओं को और नियुक्ति दी जानी है। नवंबर के पहले सप्ताह में इन महिलाओं को भी पर्यवेक्षक के पद पर राज्य कर्मचारी का दर्जा मिल जाएगा।