जयपुर।
प्रदेश में आचार संहिता से पहले ब्यूरोक्रेसी में तबादलों का दौरा जारी है। राज्य सरकार ने शुक्रवार को एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 47 आरएएस अधिकारियों का स्थानान्तरण किया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार करण सिंह प्रथम को अतिरिक्त आयुक्त विभागीय जांच जयपुर,विश्राम मीणा को उपायुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव पंचायतीराज से हटाकर अतिरिक्त आयुक्त ईजीएस जयपुर द्वितीय के पद पर लगाया है। इसी प्रकार यशवंत सिंह भाकर को डीएसओ बीकानेर, डॉ. प्रिया बलराम शर्मा को उपायुक्त जेडीए के पद पर स्थानान्तरित किया है। आरएएस रामनिवास मेहता और रामचन्द्र बैरवा का पूर्व में किया गया तबादला निरस्त किया गया है। वहीं,आरएएस अंजु वर्मा एसीएम मुख्यालय अलवर को आगामी आदेशों तक एपीओ किया है।