Jaipur news /Dainik reporter : वर्तमान परिस्थितियों में देश बहुत ही विकट दौर से गुजर रहा है और यहां कई खतरनाक ताकतें हावी हो रही है। इसके कारण संपन्न लोग देश छोडकर जा रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok gehlot) ने गुरूवार को नेहरू जयन्ती (Nehru Jayanti) पर आयोजित शिक्षक कांग्रेस के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने बताया कि इन दिनों सोशल मीडिया (social media) पर पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू (Former PM Jawaharlal Nehru) को निशाना बनाया जा रहा है और उनके लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। यह रिसर्च का विषय है कि इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री पर ये लोग निशाना नहीं साध रहे लेकिन नेहरू पर ही अटैक क्यों कर रहे हैं। नेहरू साइंटिफिक सोच और विरासत के जनक रहे हैं।
ऐसे में भाजपा (BJP) की सोच है कि नेहरू को खत्म कर दो सब कुछ खत्म हो जाएगा। सीएम गहलोत ने भाजपा पर मुखौटा पहनकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि 40 दिन के मिशन मंगल में 70 वर्ष की उपलब्धियां भुला दी गई है। ये 40 दिन में कैसे हो गया क्या जादूगरी है।
अरे मोदी दी ऐसा था तो मुझसे सलाह लेते जादूगर तो मैं हूं। अर्थव्यवस्था पर निशाना साधते हुए उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को आर्थिक नीति की समझ नहीं है,उनके पति ने भी ब्लाग में लिखा है नेहरू की अर्थव्यवस्था को भुला दिया गया है यदि देश को आर्थिक संकट से अब उबारना है तो मनमोहन सिंह की नीतियों को लागू करना होगा। अब मैं भी सीनीयर हो गया हूं सीएम ने वरिष्ठï कार्यकर्ताओं की बात कहते हुए कहा कि अब में भी सीनीयर हो गया हूं।
इसका मुझे पहले अंदाजा नहीं था पर अब पता चलने लगा है क्यों कि मैं जब किसी की शादी में जाता हूं तो लडके का पिता कहता है कि आप मेरी शादी में भी आए थे। सम्मेलन में सीएम ने जवाहर लाल नेहरू के विचार तथा उनकी जीवनी युवाओं तक पहुंचाने का आह्वïान किया। उन्होंने घोषणा की कि नेहरू के विचारों को लेकर पूरे प्रदेश में सेमीनार आयोजित किए जाएंगे।
इन सेमीनारों और व्याख्यानों का खास मकसद नेहरू के विचारों को युवा पीढी में बताना है। इसके लिए कई कार्यक्रमों में वे खुद और कई स्थानों पर उनके मंत्री जाएंगे। गहलोत के निशाने पर राष्टरीय स्वयं सेवक संघ भी रहा। संघ पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र में हर जगह संघ की चल रही है।
हर मंत्री के यहां ओएसडी के रूप में आरएसएस के पदाधिकारी लगाए गए हैं और संघ के बिना पत्ता भी नहीं हिलता हैं। मंत्री और अधिकारी तो धोले घोडे की तरह हो गए हैं। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने भी कहा कि देश को विकास की राह पर लाने में नेहरू का बड़ा योगदान रहा है।
चिकित्सा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग ने कहा कि देश में आज कुछ मंद बुद्धि लोगो को नेहरू का योगदान दिखाई नहीं दे रहा है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री गहलोत की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि वे खुद बुलाकर शिक्षा और शिक्षकों की समस्या सुनते है।
कार्यक्रम में शिक्षक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बी.एल. सेनी ने शिक्षा आयोग बनाने सहित आरपीएससी, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और कर्मचारी बोर्ड में प्रतिनिधित्व देने और प्रबोधकों, प्रेरको, पैरा टीचर्स, पंचायत सहायकों को नियमित करने की मांग की उठाईएएएकार्यक्रम में बडी संख्या में स्टूडेंट औरशिक्षक मौजूद रहेएएए