जयपुर
कांग्रेस की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 दिसंबर को प्रात: 10.30 बजे यहां जनपथ पर होगा। समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत,उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित अन्य मंत्री शपथ लेंगे। राज्यपाल कल्याण सिंह गहलोत को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंग।
शुक्रवार को विधायक दल की बैठक के बाद एआईसीसी महासचिव अविनाश पाण्डे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल राजभवन पहुंचा और राज्यपाल कल्याण सिंह से मुलाकात कर शपथ ग्रहण कार्यक्रम चि_ïी सौंपी। गहलोत और पायलट ने राज्यपाल को कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया। इस दौरान सीपी जोशी, भंवर जितेन्द्र सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे।