पैदल घूमे गहलोत,पायलट,पाण्डे, कांग्रेस की सदस्यता शुरू

liyaquat Ali
3 Min Read

Jaipur News : प्रदेश कांग्रेस (Pradesh Congress) की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (raashtrapita mahatma gandhi)की 150वीं जयन्ती पर बुधवार को जयपुर की चारदीवारी में पदयात्रा निकाल गांधी के विचारों का संदेश दिया। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय से सुबह 11 बजे रवाना हुई पदयात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot),उप-मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट (Deputy Chief Minister and State Congress President Sachin Pilot)और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डे(Congress state in-charge Avinash Pandey) शामिल हुए। पदयात्रा चांदपोल बाजार, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़, रामगंज चौपड़, हीदा की मोरी होते हुए श्यामपुरी स्थित गांधी सर्किल पहुंची जहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ,उपमुख्यमंत्री सहित प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्य करीब एक घण्टे तक पैदल चले। यात्रा का शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। फूल बरसाएं गए तो कहीं पदयात्रा के स्वागत में बैण्ड वादन हुआ। रामगंज चौपड़ पर यात्रा का स्वागत सजे-धजे हाथियों ने किया। तेज गर्मी के बीच कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पसीने में तरबतर नजर आए। फिर भी उत्साह पूरी तरह बरकरार रहा। कई जगह स्कूली बच्चों ने तिरंगा हाथ में लिए पदयात्रा का स्वागत किया।

प्रदेश कांग्रेस के इस आयोजन में गहलोत और पायलट दोनों ने कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर पार्टी के एकजुटता का संदेश दिया। कार्यकर्ताओं के बीच इस कार्यक्रम को लेकर चर्चा होती रही। दोनों नेता भी कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते नजर आए। कई वरिष्ठï कांग्रेसी कार्यकर्ता यह कहते भी सुनाई दिए कि ऐसा आयोजन कांग्रेस में लम्बे अर्से बाद हो रहा है। पदयात्रा से पहले पीसीसी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

पदयात्रा में कार्यकर्ताओं के लिए जगह-जगह पानी की बोतलों का इंतजाम किया गया था। पानी पीने के बाद कार्यकर्ताओं ने खाली बोतलों को सड़क पर फेंक दिया। यह देख पीसीसी सचिव जसंवत गुर्जर, अभावअभियोग प्रकोष्ठï के प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा काकू सहित कई कार्यकर्ताओं की टीम ने खाली बोतले उठाकर एक थैले में भरना शुरू कर दिया। पदयात्रा के पीछे यह कार्यकर्ताओं की टीम पूरे रास्ते प्लास्टिक की खाली बोतल जमा करती नजर आए। नेताओं का कहना था कि गांधी का सबसे बड़ा संदेश स्वच्छता का था।

पदयात्रा में मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ,रमेश मीना,ममता भूपेश, उपसचेतक  महेन्द्र चौधरी, प्रदेश सह-प्रभारी विवेक बंसल ,प्रदेश महासचिव मुमताज मसीह,गिर्राज गर्ग ,अर्चना शर्मा ,कृष्णकुमार हरितवाल ,मानवेन्द्र सिंह जसोल ,विधायक अमीन कागजी,रफीक खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *