भाजपा की चुनाव अभियान समिति के संयोजक बने गजेन्द्र शेखावत

liyaquat Ali
1 Min Read
file photo केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत

जयपुर । प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरूवार देर शाम चुनाव प्रबन्धन समिति की घोषणा कर दी। इस समिति का संयोजक जोधपुर सांसद और केन्द्र मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को वहीं प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल और सतीश पूनियां को सह संयोजक तथा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गुलाबचंद कटारिया, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, सीआर चौधरी, कालूलाल गुर्जर, राजेन्द्र राठौड, युनूस खान, औंकार सिंह लखावत, नारायण पंचारिया, किरोडीलाल मीणा और ओम बिडला को समिति का सदस्य बनाया गया है।


प्रदेश में चुनावों के दौरान पूरे प्रबन्धन का कार्य यह समिति की देखेंगी। इसके अलावा सभी सीटों पर टिकट देने का कार्य भी समिति के माध्यम से ही किया जाएगा। समिति में गजेन्द्र सिंह शेखावत को संयोजक बनाकर राजपूत समाज को साधने का प्रयास किया गया है। शेखावत को प्रदेशाध्यक्ष नहीं बनाए जाने के बाद उनका समिति संयोजक बनना लगभग तय माना जा रहा था। समिति में खास बात यह है कि इसमें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सदस्य के रूप में ही शामिल किया गया है।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *