Jaipur News । आदर्श नगर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज से वसीयत नाम करने के मामले में दो शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
थानाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि जालसाजी के मामले में आरोपित किशोर सिंह उर्फ लीलू (42) निवासी मोतीडूंगरी रोड लालकोठी और प्रेम सिंह (30) निवासी नित्यानंद नगर गांधी पथ वैशाली नगर को गिरफ्तार किया गया है। वर्ष 2018 में उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। जहां जांच में सामने आया कि जालसाजों ने उत्तरप्रदेश से एक महिला का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। जिसकी वसीयत हड़पने के लिए जाली दस्तावेज बनाकर उपयोग में लिए गए। पुलिस ने मुकदमे में दोनो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।