पूर्व मंत्री रामकिशोर सैनी व धाभाई भाजपा में शामिल

liyaquat Ali
1 Min Read

 

जयपुर(शिव शंकर छीपा )। रामकिशोर सैनी एवं करौली के अशोक सिंह धाभाई ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इन दोनों नेताओं के साथ उनके समर्थकों ने भी पार्टी की सदस्यता ली।
इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि बान्दीकुई से विधायक रहे रामकिशोर सैनी तथा अशोक सिंह धाभाई भाजपा परिवार के ही सदस्य है, उन्हें कांग्रेस में घुटन महसूस हो रही थी, जिसके कारण आज इन्होंने घर वापसी की है।
गौर हो कि रामकिशोर सैनी अशोक गहलोत की सरकार में मंत्री थे। इसके अलावा अशोक सिंह धाभाई 1993 में करौली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी रहे है। अशोक सिंह धाभाई के पिताजी महुआ, बयाना तथा करौली से विधायक व भैंरोसिंह शेखावत की सरकार में मंत्री भी रहे हैं।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *