सीएम पद के बाद भाजपा कार्यालय से हटी पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की नेम प्लेट

liyaquat Ali
2 Min Read
file photo ,vasundhra raje,

 

जयपुर
प्रदेश में भाजपा की सत्ता जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को केन्द्र में सक्रिय करने की मुहीम भी तेज हो गई है। इस कडी में भाजपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चैम्बर को अब चुनाव प्रबन्धन समिति का कार्यालय बना दिया गया है और उस चैम्बर के बाहर लगी वसुंधरा राजे की नेम प्लेट भी वहां से हटा दी गई है। अब इस चैम्बर में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर बैठते हैं।
बता दें कि वसुंधरा राजे प्रदेशाध्यक्ष रहते वे इसी चैम्बर में बैठती थी लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने यह चैम्बर नहीं छोडा तथा यह रूम मुख्यमंत्री को अलॉट कर दिया गया और इसका रिनोवेशन करवाया गया। इसमें सभी फर्नीचर भी नया रखवाया गया था। मुख्यमंत्री रहते राजे जब भी भाजपा कार्यालय आती तो इसी चैम्बर में बैठती थी।
उनके मुख्यमंत्री रहते इस चैम्बर में किसी को घुसने की अनुमति भी नहीं थी लेकिन प्रदेश में भाजपा के चुनाव हारने और उन्हें राष्टï्रीय उपाध्यक्ष बनाने के बाद गत दिनों उनका यह चैम्बर अब चुनाव प्रबन्धन समिति को दे दिया गया। इस रूम में कुछ दिनों पहले तक वसुंधरा राजे के नाम की तख्ती टंगी हुई थी, वह तख्ती हटा ली गई और यहां चुनाव प्रबंधन समिति लिखी तख्ती लगा दी गई है। इसमें जावड़ेकर चुनाव समिति से जुडे पदाधिकारियों के चर्चा करते हैं।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *