गोदाम में लगी आग हुई बेकाबू, बुझाने की मशक्कत में दमकल के साथ जुटी आर्मी

 

 

जोधपुर।  तीन मंज़िला प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह करीब साढ़े 5 बजे आग की सूचना पर जब तक अग्निशमन की दमकलें पहुंचती तब तक आग बेकाबू हो गई थी और इसने विराल रूप धारण कर लिया था। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी।  जिस प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग लगी वो शहर की अंदरूनी गलियों में स्थित है, लिहाज़ा दमकल की गाड़ियों को वहां तक पहुँचने और इसके बाद आग पर काबू पाने में मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग की लपटें देखकर लोगों में दहशत का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर गोदाम के आस-पास बने घरों को खाली करवा लिया गया। जानकारी के मुताबिक़ शहर के फतह सागर की तंग गलियों में बने एक प्लास्टिक गोदाम में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। गोविंद प्लास्टिक ने यहां रिहायशी इलाके में गोदाम बना रखा था। सुबह करीब 5:30 बजे आग की लपटें उठने पर मोहल्लेवासियों ने दमकल को सूचना दी, जिसके कुछ ही देर में चार दमकलें मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया था।

 

मकान बहुत बड़ा होने के कारण चारों तरफ गलियों में दमकलें लगाई गईं। कई घंटों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग की वजह से मकान का एक हिस्सा ढह गया और पूरे मकान के गिरने का खतरा भी मंडराने लगा।

https://youtu.be/bFZEj85QjxU

आग ने विकराल रूप ले लिया। इस बीच आग बुझाने के सारे सिस्टम फेल नज़र आये। आग बेकाबू होकर लगातार बढ़ती जा रही थी। भीषण आग की वजह से आसपास के मकानों को खाली करवाया। पुलिस का कहना है की उनको रिहायशी इलाके में गोदाम चलने की शिकायत नहीं मिली थी। गोदाम अवैध चल रहा है और इसे हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम की थी।

गोदाम में लगी आग हुई बेकाबू, बुझाने की मशक्कत में दमकल के साथ जुटी आर्मी

उधर मोहल्ले वासियों का कहना है कि गोदाम के पड़ोसी ने कई बार नगर निगम में शिकायत की थी, रिपोर्ट भी दी थी। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई और गोदाम मालिक ने उसी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया।