Jaipur News। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के निर्देशानुसार अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा ने मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूलाल खराडी उदयपुर, डॉ. अरूणा मीणा झालावाड़, महेश मीणा भरतपुर, अशोक मीणा कोटा, डॉ. अशोक मीणा बीकानेर, राजेश राणा जालोर, प्रदेश महामंत्री शेरसिंह मीणा करौली, धर्मेन्द्र राठौड़ बांसवाड़ा, प्रदेश मंत्री संतोष मीणा उदयपुर, अमर सिंह रावत चित्तौडग़ढ़, आशीष बगडी टोंक, जीराम मीणा जयपुर, महेन्द्र चांदा दौसा, सूर्या अहारी डूंगरपुर, कोषाध्यक्ष केदार प्रसाद मीणा (ठेकेदार) दौसा, सोशल मीडिया प्रभारी सोनू अहारी उदयपुर, सदस्य सुरेश रोत डूंगरपुर, खेमराज मीणा भीलवाड़ा (जहाजपुर), राजबहादुर मीणा धौलपुर, राजवीर मीणा धौलपुर, गोविन्द मीणा पाली, कानहींग रावत बांसवाड़ा तथा सुनीता मीणा अलवर को बनाया गया।