जयपुर। कांग्रेस में सीएम का चेहरा घोषित नहीं करने को भाजपा ने चुनावी हथियार बना लिया है। ऐसे में भाजपा नेता मुख्य विपक्षी दल को बिना दूल्हे की बारात बता रहें हैं। भाजपा चुनाव प्रबन्धन समिति के सह संयोजक सतीश पूनिया ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर कहा है कि कांग्रेस में अब रामेश्वर डूडी ने खुद को अघोषित रूप से सीएम का दावेदार घोषित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो कांग्रेस चेहरे के लिए ही लडाई लड रही है। कांग्रेस पार्टी स्वयं भ्रमित है और मुख्यमंत्री के नाम पर प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही है। किन्तु राजस्थान की जनता को पता है कि राहुल गांधी की पसन्द क्या है। लेकिन अपनी पसन्द जाहिर करने से राहुल गांधी घबराते है। कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलोत व सचिन पायलट में तो मतभेद चल ही रहे थे, अब रामेश्वर डूडी भी इस रेस में शामिल हो गए है।
उन्होंने पायलट के सीएम राजे को बाहरी बताने के सवाल पर कहा कि पायलट राजस्थान की मिट्टी में खेले हों, ऐसा इतिहास में कहीं उल्लेख नहीं है। राजस्थान की संवेदनाओं से वे ठीक तरह से वाकिफ भी नहीं है और राजस्थान की मिट्टी का उन्होंने ठीक से ज्ञान भी नहीं है। कांग्रेस इतने दिन ऑफ लाइन थीए अब वह ऑनलाइन होने की कोशिश कर रही है।