भाजपा नेता डॉ. सहदेव चौधरी कांग्रेस का दामन थामने लिया

liyaquat Ali
1 Min Read

 

जयपुर ।  नागौर जिले में मशहूर किसान नेता के रूप में प्रसिद्ध डॉ. चौधरी पशुपालन विभाग में डॉक्टर रहे हैं। वह वर्तमान में नागौर जिले में किसान हित में काम कर रहे हैं। जायल, नागौर और खींवसर विधानसभा क्षेत्र में उनकी अच्छी खासी पेठ है। स्थानीय लोगों में डॉ. चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने से खुशी की लहर है।

साल 2014 तक कांग्रेस पार्टी में रहे डॉ. सहदेव चौधरी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट की मौजूदगी में फिर से पार्टी का हाथ थाम लिया। उन्होंने वर्ष 2014 में सीएम वसुंधरा राजे की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थाम लिया था। वैसे तो डॉ. चौधरी को नागौर के सांसद और केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी का करीबी माना जाता है लेकिन डॉ. चौधरी खींवसर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर एक बार चुनाव लड़ चुके हैं।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *