पुलिस महानिदेशक ने आंतकवादी विरोधी दिवस पर शपथ दिलाई 

liyaquat Ali
1 Min Read
जयपुर। पुलिस महानिदेशक ओ.पी. गल्होत्रा ने  पुलिस मुख्यालय में आंतकवादी विरोधी दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा पर दृढ विश्वास रखते हुए आंतकवाद एवं हिंसा का विरोध करने की शपथ दिलाई।
पुलिस मुख्यालय में सोमवार प्रात: 11 बजे आयोजित शपथ गृहण समारोह में सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भाग लिया। राज्य के समस्त जिलों के पुलिस अधीक्षक कार्यालयों एवं रिजर्व पुलिस लाईन में सम्बन्धित जिला पुलिस अधीक्षकों द्वारा आंतकवादी विरोधी दिवस की शपथ दिलाई गई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई को हत्या कर दी गई थी। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्रतिवर्ष 21 मई को आंतकवादी विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *