देवेन्द्र सिंह जादौन शिवसेना धौलपुर जिला प्रमुख बने

जयपुर :-(रवि सैनी) शिवसेना ने राजस्थान में प्रदेश के आगामी विधानसभा व लोकसभा के चुनावों की भावी रणनीति को लेकर संगठन में  विस्तार करते हुये देवेन्द्र सिंह जादौन को जिला प्रमुख धौलपुर के पद पर मनोनीत करते हुये नियुक्ति दी गई | यह नियुक्ति उनको जिला प्रमुखों व प्रदेश पदाधिकारियो की प्रदेश स्तरीय आयोजित बैठक जयपुर के वर्धमान भवन के सभागार हॉल में दी गई | देवेन्द्र जादौन को नियुक्ति मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य सम्पर्क प्रमुख राजकुमार बाफना व राज्य प्रमुख राजकुमार गोयल की मोजुदगी में दी गई | बैठक में सह सम्पर्क प्रमुख राजस्थान दिनेश बोहरा ,उप सम्पर्क प्रमुख राजस्थान अमृत पुरोहित ,उप सम्पर्क प्रमुख राजस्थान बद्री बेड़सा, उप राज्य प्रमुख राम सिंह भंडारी ,उप राज्य प्रमुख उमेश छंगाणी , प्रदेश सचिव सुरेश चौहान,राजेश यादव,समर सिंह बुंदेला, गौत्तम भंडारी , देवेन्द्र जानी ,प्रदेश कार्यालय प्रभारी रामअवतार जांगिड़, शिवसेना प्रदेश नेता रमेश चन्द सैनी रहमानदिया , जयपुर जिला प्रमुख दिनेश शर्मा ,जिला प्रमुख टोंक पांचू लाल सैनी ,जिला प्रमुख अलवर मुकेश बावलीया, उदयपुर जिला प्रमुख सुधीर शर्मा , जिला प्रमुख सिरोही रमेश रावल , जिला प्रमुख भीलवाड़ा ग्रामीण विक्रम सिंह गोगावत, जिला प्रमुख भीलवाड़ा शहर गोपाल राव , जिला प्रमुख नागौर नारायण बिड़यासर ,ब्यावर जिला प्रमुख सुधीर तौमर , करौली जिला प्रमुख अशोक शर्मा ,चित्तौड़गढ़ जिला प्रमुख भैरू लाल रंजक , राम किशन महावर दौसा वैभव मनीष श्रीकांत वनकर मुम्बई ,पंकज कांगणे मुम्बई,कमल शर्मा जयपुर, माणक चन्द जैन जयपुर , जितेन्द्र ओझा जयपुर ,दया नन्द उपाध्याय जयपुर सहित शिवसेना के प्रदेश स्तरीय नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे | नव मनोनीत जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह जादौन को को राज्य प्रमुख राजकुमार गोयल ने 15 दिवस में अपनी कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश दिया |