देवली -उनियारा में भाजपा की गुटबाजी हावी, करोड़ो रूपयां के विकास कार्य अवरूद्व

liyaquat Ali
3 Min Read

 

     नगर पालिका अध्यक्ष ने विधायक गुर्जर पर लगाए गंभीर आरोप

 

 

टोंक (फिरोज़ उस्मानी)। जिले में भाजपा की गुटबाजी किसी से भी छुपी नही है, जनप्रतिनियों की आपसी खिंचतान में करोड़ो रूपयां के कार्यो पर खासा असर पड़ता दिखाई दे रहा है। ऐसा ही हाल देवली उनियारा क्षेत्र का हुआ चला है। देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर व उनियारा नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया नेताओं की आससी खेमेबाजी ने यंहा के विकास कार्यो को अवरूद्व किया हुआ है।

इसी खिचातानी के चलते काफी लम्बें समय से उक्त क्षेत्र में विकास ठप्प पड़े है। काफी लम्बें समय से दोनों ही नेताओं में सियासी बिछात पर शह व मात का खेल जारी है। हाल ही में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया ने भाजपा आलाकमान को देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर के खिलाफ एक आरोप पत्र सौंपा है। पत्र में विधायक के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए है। ये पत्र भाजपा की आपसी गुटबाजी की तस्वीर साफ करता दिखाई दे रहा है।

     विधायक के खिलाफ आरोप पत्र

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सेनी को बधाई देने के लिए 9 जुलाई को नगर पालिका उनियारा राकेश बड़ाया प्रदेश कार्यालय पहुचें ।

जहां उन्होनें प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथूर भी मौजूद थे।  इसके बाद विधायक राजेन्द्र गुर्जर के खिलाफ राजनैतिक द्वेषता का आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र भी सौंपा है। पत्र में बड़ाया ने आरोप लगाया है कि विधायक गुर्जर ने पालिका के समस्त कार्याे को बाधित किया हुआ है। मुख्यमंत्री बजट घोषणा अनुरूप पालिका क्षेत्र में लगभग 6 सौ करोड़ रूपयां के विकास कार्य करवाए जाने थे।

इन कार्यो के लिए निविदाएं भी जारी कर दी गई। लेकिन विधायक ने प्रशासनीक अधिकारियों पर दबाव बनाकर बिना किसी तथ्यात्मक कारण बताए हुए निरस्त कर दिया। विधायक ने पालिका के समस्त कार्य ठप्प करा रखे है। विधायक के रवैये से आमजन में भाजपा के प्रति असन्तोष व्याप्त है।

उक्त भाजपा नेताओं की खिंचतान का नतीजा हांलाकि पहले की तरह ही सिफर ही निकलेगा।  लेकिन नतीजा कुछ भी निकले नुकसान तो बैचारे आमजन को भूगतना पड़ रहा है। आने वाले चुनाव में भाजपा को देवली उनियारा क्षेत्र से काफी मश्क्कत का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *