Jaipur News । दीपोत्सव के मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, सांसदों व विधायकों ने प्रदेशवासियों के सुख-सौभाग्य और खुशहाली की कामना की है। जनप्रतिनिधियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन के लिए मंगलकामनाएं की हैं।
दीपोत्सव के संदेश में मुख्यमंत्री गहलोत ने लिखा कि दीपावली पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, इस पावन अवसर पर सभी की सुख-समृद्धि की कामना है। दीपों के इस पर्व पर हम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के महान आदर्शों को अपनाकर दीन-दुखियों और अभावग्रस्त लोगों के दुख-दर्द को दूर कर उनके जीवन में उजाला करने का संकल्प लें।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने लिखा कि रोशनी व उमंग के महापर्व दीपावली की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियों का नवसंचार करें, खेत-खलिहानों में हरियाली की बयार बहे तथा मां लक्ष्मी की कृपा सब पर बनी रहें।
पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने लिखा कि खुशियों एवं प्रकाश के महापर्व दीपावली की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मां लक्ष्मी जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली आए। आइए, हम सब मिलकर स्नेह व सौहार्द से देश एवं प्रदेश को रोशन करें।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीशं पूनिया ने लिखा कि भारतीय सनातन परंपरा के पर्व दीपावली की आप सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि यह दीपावली आप सबके जीवन में सुख समृद्धि और आरोग्य लेकर आए। सांसद दीया कुमारी ने लिखा कि प्रकाश के महापर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदा सुख-समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे। सभी से अनुरोध है कि खुद को और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रहने के लिए कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करें। दो गज की दूरी-मास्क है ज़रूरी।
आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने लिखा कि आपको और आपके परिवार को दीपों के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई! प्रकाश व खुशियों का यह महापर्व दीपावली आपके जीवन में सुख-समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए, ऐसी में कामना करता हूं।