फटा गैस सिलेण्ड़र,8 लोग हुए घायल Read More »
बड़ा हादसा टला
जयपुर। शुक्रवार दोपहर एक मकान में गैस सिलेंडर में लिकेज होने से सिलेण्ड़र ब्लास्ट होने से एक हादसा घटित हुआ। गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने के चलते मकान में मौजूद 8 लोग घायल हो गए। धमाके की आवाज सुन आसपास के मकानों से लोग बाहर निकले और पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सैटेलाइट अस्पताल सहित एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों में दो लोगों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि हादसा थाना इलाके में स्थित आमागढ़ के शक्ति कॉलोनी में रहने वाले असगर अली के मकान में हुआ। जहां दोपहर करीब दो बजे चाय, नाश्ता बनाते समय रसोई में गैंस सिलेण्ड़र फट गया। तेज धमाके के साथ ही सारा सामान बिखर गया और मकान की खिड़कियों के कांच भी टूट गए। धमाके के चलते आसपास के रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जानकारी में सामने आया कि धमाका इतना तेज था कि मकान भी पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त रसोई में 2 गैस सिलेंडर मौजूद थे,लेकिन गनीमत यह रही कि दूसरे सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। यदि दूसरे सिलेंडर में भी आग लग जाती तो हादसा काफी बड़ा हो सकता था। प्रथम दृष्टया लीकेज के चलते गैस सिलेंडर में ब्लास्ट होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस इस हादसे की जांच में जुट गई है।
ये लोग हुए घायल
अफजल, अजीज , पिंकी, सरफराज, आरिफ ,मुश्ताक, अजीज, नौशाद घायल हो गए। जिनमें से दो गम्भीर बताया जा रहा है। जिनका इलाज जारी है।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022