कांग्रेस के खिलाफ सडक से संसद तक संघर्ष करेगी

Reporters Dainik Reporters
5 Min Read

कार्यसमिति में हुआ निर्णय

जयपुर
लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत से उत्साहित भाजपा बिजली, पानी, कानून व्यवस्था, किसान कर्ज माफी एवं अन्य मुददों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। भाजपा सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी और इन सभी मुददों को लेकर सड़क से लेकर विधानसभा तक राज्य सरकार को घेरेगी। भाजपा प्रदेश कार्य समिति की रविवार को आयोजित बैठक में इस सम्बंध में राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक मे पदाधिकारयिों को आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए गए।  बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, सह संगठन महामंत्री वी सतीश, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी एवं सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यसमिति में राज्य सरकार को नाकाम करार देते हुए तय किया गया कि भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ  लडाई लडेगी। इस सम्बंध में उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड ने राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया और रामलाल शर्मा जोगेश्वर गर्ग व जसकौर मीणा ने प्रस्ताव का समर्थन किया।
कार्यसमिति की बैठक की शुरुआत में हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह हो धन्यवाद दिया गया। इसके बाद पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने सभी सांसदों का माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया और जीत की बधाई दी।
बैठक में भाजपा के 24 में से दो सांसद नहीं आए। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा दुष्यंत सिंह व्यस्तता के चलते बैठक में नहीं आए।  बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। पुलिस रोजाना पिट रही है, आरटीओ से मारपीट हो रही है, दुष्कर्म की घटनाओं में जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है, बिजली-पानी की कमी से अराजकता का माहौल है।
राजे ने कहा कि कांग्रेस को वार्डों के पुनर्गठन का लाभ नहीं मिलेगा, कांग्रेस फिर हारेगी, हमें जनता के बीच जनता के साथ हमेशा रहना है।
प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जनता की आवाज बनें और उन्हें परेशानियों से निजात दिलाएं। कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के साथ रहे और भाजपा विधायक विधानसभा में सरकार को घेरेंगे। सैनी ने बताया कि 17 जून को नेता प्रतिपक्ष गुलाबंचद कटारिया की अध्यक्षता में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ  आंदोलन की रणनीति तय करेगी। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बताया कि सदस्यता अभियान को और बढ़ाया जाएगा। लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जाड़वेकर तथा सह प्रभारी डाण् सुधांशु त्रिवेदी भी बैठक में नहीं आए। जावड़ेकर ने अपना वीडिया संदेश भेजाए जो बैठक में दिखाया गया। जावडेकर ने अपने संदेश में लोकसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत के लिए प्रदेशवासियों तथा बूथ लेवल कार्यकर्ताओं का अभार प्रकट किया है।

सदस्यता और संगठन चुनावों पर चर्चा

बैठक में भाजपा के आगामी सदस्यता अभियान और संगठनातमक कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। भाजपा का देश व्यापी सदस्यता अभियान 6 जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती के अवसर शुरू होगा। सदस्यता अभियान की तैयारियों के लिए सोमवार को दिल्ली में सभी प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारियों की बैठक होगी। जिसमें सदस्यता अभियान की जानकारी दी जाएगी। जयपुर में 23 जून को सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। भाजपा ने इस बार प्रदेश में बीस प्रतिशत अधिक सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। बैठक में तय किया गया कि 21 जून को भाजपा प्रत्येक बूथ और मंडल इकाई पर योग दिवस मनाएगी। इसी प्रकार 23 जून को श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस और 25 जून को लोकतंत्र रक्षा दिवस मनाया जाएगा।
Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *