धन्यवाद यात्रा निकालकर कांग्रेस करेगी मिशन लोकसभा का आगाज

liyaquat Ali
3 Min Read
file photo Congress

 

जयपुर
प्रदेश में सरकार बनने के साथ ही कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। इस कडी में विधानसभा चुनावों में मिले वोटों को पार्टी के पक्ष में बनाए रखने तथा नए वोटरों को रिझाने के लिए कांग्रेस जल्द ही प्रदेश में धन्यवाद यात्रा निकाल सकती है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट हर जिले में जनता के बीच जाकर धन्यवाद ज्ञापित करेंगे। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनावों की तैयारी के लिए बडी सभाओं का आयोजन भी किया जा सकता है। फिलहाल पार्टी के नेता यात्रा निकालने की योजना पर विचार विमर्श कर रहें हैं।
समय कम काम ज्यादा
लोकसभा चुनाव संभवत: मई में होंगे, ऐसे में सरकार के पास कार्य करने के लिए बहुत कम समय बचा है और चुनौतियां भी अधिक है। ऐसे में लोगों तक अपनी बात पहुंचाने और वोटरों को लुभाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में धन्यवाद यात्रा निकाली जा सकती है। बता दें कि चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने संकल्प यात्रा निकाली थी जिसे लोगों का भरपूर समर्थन मिला था। ऐसे में यात्रा की इस परिपाटी को आगे बढाते हुए कांग्रेस नेता लोकसभा चुनावों से पहले एक बार फिर यात्रा निकाल सकते हैं।
लोगों का जताएंगे आभार
धन्यवाद यात्रा के जरिए लोगों का आभार जताया जाएगा और सरकार का पक्ष भी रखा जाएगा ताकि उसका फायदा लोकसभा चुनावों में मिल सके। कांग्रेस नेता भी मिशन लोकसभा को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा की योजना को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि भाजपा की तर्ज पर यात्रा के आरंभ और समापन पर राष्टï्रीय नेताओं को बुलाया जा सकता है। ज्ञात हो कि कम समय में लोगों से संपर्क करने के लिए यात्राओं का चलन रहा है। राज्य में पहले निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 2003 में परिवर्तन यात्रा तथा वर्ष 2013 में सुराज संकल्प यात्रा निकाली थी, इन दोनों यात्राओं का आशानुरूप परिणाम रहा था और राजे को व्यापक जनसमर्थन मिला था। हालांकि इस वर्ष सत्ता में रहते हुए राजे ने गौरव यात्रा भी निकाली थी, वे पूरे प्रदेश का दौरा नहीं कर पाई हालांकि उसके बावजूद प्रदेश में भाजपा दुबारा सत्ता हासिल नहीं कर पाई।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *