जयपुर। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत राजधानी दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से धारा 144 लागू होने के बावजूद प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिए गए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पुलिस अलग-अलग वाहनों में लेकर अलग-अलग थानों में लेकर पहुंचे जहां कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद थे।
दिल्ली में भी आज बारिश के दौरान ही कांग्रेसी कार्यकर्ता लगातार केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ पैदल मार्च करते अब आगे बढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस की कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के तमाम नेताओं को हिरासत में ले लिया गया तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को भी हिरासत में ले लिया गया।
तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे थे मुख्यमंत्री गहलोत
इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तबीयत खराब होने के बावजूद आज सुबह 8 बजे विशेष विमान से तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे जहां पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत महंगाई के खिलाफ हुए प्रदर्शन में शामिल हुए तो उसके बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी के अन्य नेताओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार शाम को जयपुर आएंगे।
वहीं दूसरी ओर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी बुधवार शाम को ही दिल्ली पहुंच गए थे जहां सचिन पायलट भी आज दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुए। इससे पहले जून और जुलाई माह में ईडी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को हिरासत में लिया गया था।
If you have any queries or any kind of feedback, use this Contact page to reach us directly!
Copyright By @ Dainik Reporters - 2022