कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व नहीं, गहलोत हताशा से भरे: जावडेकर

liyaquat Ali
3 Min Read
Javdekar

 

जयपुर( शिवशंकर छीपा )।  भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। जावडेकर ने कांग्रेस को नेतृत्व विहीन पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलात को हताश व्यक्ति और पीसीसी चीफ सचिन पायलट को ओवर स्मार्ट बताया। जावडेकर ने कहा कि कांग्रेस के पास राजस्थान और देश में नेतृत्व नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के लिए राहुल की च्वाइस सचिन पायलट है, लेकिन वह पायलट को सीएम केंडीडेट डिक्लेयर करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है।
    जयपुर में जावडेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रदेश में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी का मुददा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अपनी नेता घोषित किया है। यह विधानसभा चुनाव राजे के नेतृत्व में लडा जा रहा है। जबकि कांग्रेस नेतृत्व विहीन है। पूर्व वित मंत्री चिदम्बरम ने कहा है कि हम किसी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित नहीं करेंगे और यहां राजस्थान में भी कांग्रेस ने चेहरा घोषित नहीं किया है।
इससे यह साबित होता है कि यह पार्टी देश और प्रदेश में नेतृत्वहीन पार्टी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में राहुल गांधी सचिन पायलट को मुख्यमंत्री घोषित करना चाहते है, लेकिन उनकी हिम्मत नहीं हो रही है। जबकि हमनेे यहां वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर रखा है और हमारे यहं इसे लेकर कोई भ्रम नहीं है। मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी को लेकर वहां भ्रम है। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत हताश है, क्या करे? पायलट ओवर स्मार्ट है। गहलोत ने सोमवार को जयपुर में 11़30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई तो पायलट ने दिल्ली में उसी समय प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ताकि किसी एक को पूरी जगह न मिल जाए।
उनहोंने गहलोत के कौन बनेगा करोडपति वाले बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री का पद कौन बनेगा करोडपति की प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि सेवा का पद है। ऐसे बयान गहलोत की हताशा झलकती है। भाजपा और कांग्रेस के चरित्र में अंतर है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। जबकि भाजपा पार्टी एक परिवार है।  यह कांग्रेस महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। कांग्रेस मुख्य धारा की पार्टी हुआ करती थी, लेकिन यह कांग्रेस वो कांग्रेस नहीं है, जिसने देश पर 50 साल राज किया। यह राहुल की कांग्रेस है।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *