रोज झूठ परोसने का काम कर रही है कांग्रेस: जावडेकर

liyaquat Ali
2 Min Read
Javdekar

 

जयपुर
लोकसभा चुनावों की रणनीति के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसके उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देश में जबरदस्त माहौल बना हुआ है कि देश को सुरक्षित कौन रखेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पराक्रमी सेना को आतंकवाद के खिलाफ  कार्रवाई की खुली छूट दी है, जिससे सेना का मनोबल और मजबूत हुआ है। उन्होने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों में झगड़ा चल रहा है, लेकिन क्या करे, मजबूरी है, साथ रहना।
जावड़ेकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा कि वो इन चुनावों में मैं हूं चौकीदार का जमकर प्रचार करे। जो पार्टियां पहले कांग्रेस के साथ महागठबंधन के लिए हाथ से हाथ मिलाकर खड़ी थी, आज उन्हीं पार्टियों ने कांग्रेस का हाथ छिटक दिया है। जिसमें तृणमूल कांग्रेस ने अभी तक कांग्रेस से कोई समझौता नहीं किया।
कार्यशाला में प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि हमें बूथ को आधार बनाकर कार्य करना है। बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है। बूथ पर कार्यकर्ताओं की नियमित बैठकें होनी चाहिए। प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव है। हमें केन्द्र सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में लोकसभा संयोजक, सह-संयोजक, लोकसभा विस्तारक, विस्तारक योजना के सम्भाग प्रभारी, विधानसभा प्रभारी एवं संयोजकों ने भाग लिया।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *