एयर स्ट्राइक पर राष्ट्रद्रोह का परिचय दे रही कांग्रेस:राजनाथ

liyaquat Ali
2 Min Read
file photo

 

अजमेर।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एयर स्ट्राइक पर कांग्रेस सवाल उठाकर देश के जवानों का मनोबल कमजोर कर गुमराह रही है। जो युद्धवीर होता है वह मारे गए लोगों की गिनती नहीं करता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने राष्ट्र सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए है। सरकार ने किसानों, युवाओं और हर वर्ग के हित को सर्वोप र मानते हुए अनेक जनोपयोगी योजनाएं देकर लाभान्वित किया है। भाजपा जो कहती है, वो कर के दिखाती है। राजनाथ यहां कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
राजनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने देश पर लम्बे समय तक शासन कर भ्रष्टाचार को तरजीह दी। हमारी सरकार ने सर्वजन हिताय मंत्र को आत्मसात कर जनता के हितों और  देश के विकास को तरजीह दी है। गृहमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने हमको सिर्फ 5 प्रतिशत मत कम दिए। जिससे कांग्रेस की सरकार बन गई। लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटों पर भाजपा को विजयी बनाने के लिए जुट जाने का आह्नïान किया। सभा को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, केन्द्रीय मंत्री सीआर चौधरी ने भी संबोधित किया।   सभा में चार जिलों अजमेर, पाली, नागौर और राजसमंद के शक्ति केन्द्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter. Mobile +917014653770
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *