सीएम अशोक गहलोत आज शाम दिल्ली जाएंगे , ईडी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शनों में होंगे शामिल

Sameer Ur Rehman
4 Min Read

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आज प्रस्तावित गुजरात दौरान रद्द हो गया है ।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज अहमदाबाद में गुजरात विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकर करनी थी और उसके बाद आज रात उन्हें अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होना था लेकिन अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अहमदाबाद दौरा रद्द हो गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से ही सीधे दिल्ली पहुंचेंगे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज शाम 4 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गया 5 बजे दिल्ली पहुंचेंगे, जहां पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ईडी के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शनों की रणनीति तैयार करेंगे।

21 जुलाई को सोनिया गांधी को होना है ईडी के सामने पेश

 वही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी के सामने 21 जुलाई को दिल्ली में पेश होना है। ईडी की कार्रवाई के विरोध में दिल्ली सहित देशभर में कांग्रेस पार्टी विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शनों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से ही पार्टी के शीर्ष नेता शामिल होंगे।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कल सुबह 10 बजे से एआईसीसी मुख्यालय से ईडी कार्यालय तक प्रस्तावित पैदल मार्च में शामिल होंगे और उसके बाद विरोध प्रदर्शनों को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ रणनीति भी तैयार करेंगे।

बीते माह में 1 सप्ताह तक दिल्ली में रहे थे गहलोत 

 बीते माह भी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से ईडी की लगातार पूछताछ के विरोध में होने वाले विरोध प्रदर्शनों के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करीब 1 सप्ताह तक दिल्ली में ही मौजूद रहे थे। राजस्थान कांग्रेस के अधिकांश मंत्रियों, विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली में कैंप किया था।

समीक्षा बैठकें भी हुई रद्द 

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे के चलते 21 और 22 जुलाई को सरकार के कामकाज को लेकर होने वाली समीक्षा बैठकर भी रद्द कर दी गई हैं। ओटीएस में प्रस्तावित समीक्षा बैठकों में मंत्रियों को 2 दिन अपने-अपने विभागों के कामकाज का प्रेजेंटेशन देना था।

ईडी के विरोध में 2 दिन राजस्थान में भी होगा प्रदर्शन 

 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से भी 21 और 22 जुलाई को 2 दिन धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। 21 जुलाई को राजधानी जयपुर के अंबेडकर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय के बाहर प्रदेश स्तरीय धरना दिया जाएगा, जिसमें प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित तमाम मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी शामिल होंगे तो इसके बाद 22 जुलाई को सभी जिलों में भी ईडी के खिलाफ धरने प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से जहां ईडी ने बीते माह करीब लगातार पांच दिनों तक पूछताछ की थी तो वहीं अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी 21 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया है।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/