जयपुर। कांग्रेस में टिकटों को लेकर दिल्ली में माथापच्ची जारी है। जयुपर के बाद अब दिल्ली में संभावित उम्मीदवारों का विरोध किया जा रहा है, वहीं स्क्रीनिंग ेकमेटी ने उम्मीदवारों की सूची को लेकर अपनी मशक्कत तेज कर दी है।
दिल्ली में रविवार को एआईसीसी और पायलट के आवास पर टोडाभीम, सपोटरा,और भीनमाल से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। जालोर जिलाध्यक्ष डॉक्टर समरजीत सिंह का विरोध किया गया। ग्राम सेवा सहकारी समिति घोटाला मामले को लेकर किसानों ने वहां प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय पर समरजीत सिंह हटाओ,भीनमाल बचाओ के नारे लगाए गए।
स्क्रीनिंग में महामंथन
उधर, राहुल गांधी की सख्त हिदायत के बाद स्क्रीनिंग कमेटी हरकत में आई है। स्क्रीनिंग कमेटी चेयरमैन कुमारी शैलजा के निवास पर बैठकों का दौर जारी है। 12 सफ दरजंग लेन पर रविवार तड़के 4 बजे तक बैठक चली थी, बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट, संगठन महासचिव अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी भी मौजूद रहे। उम्मीदवारों के नाम पर आम सहमति बनाने को लेकर सभी नेता महामंथन में जुटे हैं।
जानकारी के अनुसार अब कांग्रेस में उम्र दराज नेताओं की जगह युवाओं और महिलाओं को मौका देने पर एक्सरसाइज चल रही है। अपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़े दावेदारों का ऑप्शन ढूंढऩे के लिए भी मशक्कत की जा रही है। सूत्रों के अनुसार सोमवार को फु ल स्क्रीनिंग की बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह, टिकट घोषणा के बाद सभी एकजुट: पायलट
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का कहना है कि यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पायलट की मानें तो पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी जोश के कारण ही हर सीट से कई कई दावेदार हैं लेकिन कांग्रेस पार्टी समन्वय में विश्वास रखती है। ऐसे में टिकटों की घोषणा होने के बाद सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।