मुख्यमंत्री की गुरु गोविन्द सिंह जयंती और लोहड़ी पर शुभकामनाएं

liyaquat Ali
2 Min Read
file photo ashok gehlot

 

जयपुर
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरु गोविन्द सिंह जयंती और लोहड़ी पर्व (13 जनवरी) पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गहलोत ने कहा कि सिखों के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविन्द सिंह का देश व धर्म की रक्षा तथा अन्याय के प्रतिकार के लिए किया संघर्ष हम सबके लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि नई ऊर्जा का संचार करने वाले लोहड़ी के पर्व पर हमें सामाजिक व सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की शुभकामनाए
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाए दी है। सैनी ने कहा है कि प्रदेश में लोहड़ी एवं मकर संक्रान्ति पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व पौष माह के अन्तिम दिन की संध्या को मनाया जाता है। वहीं मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है। प्रदेशभर में इस पर्व पर पतंगबाजी का भी बहुत महत्व है। हमें पतंगबाजी के दौरान परिंदों का भी ध्यान रखते हुए उनकी रक्षा करने का संकल्प भी लेना चाहिए। उन्होंने अपील की कि पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझे का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *