
जयपुर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज सोमवार से तीन दिवसीय दौरे पर पाली पहुंची। वे जयपुर से विशेष विमान के जरिए सिरोही पहुंचेंगी, जहां से हेलिकॉप्टर द्वारा सुबह 10.35 बजे फालना आईं। यहां उन्होंने अन्नापूर्णा रसोई का उद्घाटन किया। साथ ही अपने हाथ से लोगों को खाना परोसा।
सीएम ने चखा अन्नापूर्णा रसोई का खाना
– बता दें कि फालना पहुंची वसुंधरा राजे ने अन्नापूर्णा रसोई की साफ-सफाई का भी जायजा लिया। जिसके बाद उन्होंने अपने हाथ से वहां मौजूद महिलाओं का अन्नापूर्णा रसोई का खाना परोसा।
– इसके साथ सीएम वसुंधरा राजे ने भी अन्नापूर्णा रसोई का खाना भी चखा। उन के साथ इस दौरान प्रदेश के कई विधायक, सांसद और अफसर मौजूद रहे।
ऐसा रहेगा कार्यक्रम
– पाली में एसपीयू कॉलेज में जन संवाद कार्यक्रम में भाग लेकर वे रात्रि विश्राम रणकपुर में करेंगी।
– वे 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे हेलिकॉप्टर से सुमेरपुर पहुंचेंगी। यहां टाउन हॉल में जन संवाद कार्यक्रम के बाद उनका रात्रि बेड़ा स्थित निजी होटल में होगा।
– यहां से 25 को सुबह हेलिकॉप्टर से वे पाली के बांगड़ कॉलेज में उतरेंगी। सुबह 10.30 बजे से टाउन हॉल में शहर के प्रबुद्ध लोगों से जन संवाद के बाद वे विधानसभा क्षेत्र के छह मंडलों की बैठक लेंगी। शाम 6 बजे वे हेलिकॉप्टर से रोहट के मिहिरगढ़ पहुंचेंगी, जहां रात्रि विश्राम करेंगी।