मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निहारी रोहित चौधरी की ‘कला प्रदर्शनी’

liyaquat Ali
2 Min Read

Jaipur News / Dainik reporter : जवाहर कला केंद्र में 14 नवंबर से शुरू हुई युवा चित्रकार रोहित चौधरी की पेंटिंग्स को शुक्रवार का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अवलोकन करने पहुंचे।

cm gehlot

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रोहित के द्वारा बनाई गई करीब 60 से अधिक पेंटिंग्स को बारीकी से निहारा और रोहित को बेहतर भविष्य की बधाई। इससे पहले बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर लगाई गई फ़ोटो एग्जीबिशन (Art Exhibition)का भी उद्घाटन किया।

ashok gehlot

रोहित चौधरी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हाथ से उनका बनाया हुआ स्केच भेंट किया। अशोक गहलोत ने रोहित चौधरी की आर्ट एग्जीबिशन में पहुंचकर स्केच, आयल पेंट और एक्रेलिक पेंटिंग्स की पेंटिंग्स  को देखा और उनके द्वारा बनाये गए स्केच की प्रसंसा की।

यहां जेकेके में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ कृषि मंत्री लालचन्द कटारिया, कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा, शिक्षाविद एलसी भारतीय समेत बड़ी संख्या में कला प्रेमियों ने रोहित की एग्जीबिशन का अवलोकन किया।

रोहित की कला प्रदर्शनी देखने के लिए अशोक गहलोत ने दुबारा विजिट कर हौसला अफजाई की। युवा कलाकार रोहित की यह एग्जीबिशन 16 नवम्बर को 7 बजे तक चलेगी। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले 17 वर्षीय रोहित फिलहाल राजस्थान विवि के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट में अध्ययनरत हैं।

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.