जयपुर । प्रदेश के यूथ कांग्रेस के मनोनीत पदाधिकारियों को हटाने से प्रदेश अध्यक्ष अशोक चांदना को तगडा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष चांदना ने प्रदेशभर में करीब एक हजार पदाधिकारीयों की नियुक्ति की थी। ऐसे में अब इन पदाधिकारियों की छुट्टी हो गई है।
राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश एंव लोकसभा क्षेत्रों में सभी मनोनीत पदाधिकारियों की नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। अब प्रदेश अध्यक्ष के साथ पांच उपाध्यक्ष मनोनीत होंगे। उनको प्रत्येक जोन का प्रभारी बनाया जाएगा। जोन के प्रभारी बनाए जाने पर वे सभी अपने जोन में यूथ कांग्रेस का काम देखेगें।
राजस्थान में यूथ कांग्रेस के चुनाव कराने की बात हो रही थी। लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव को टाल दिया गया। क्योंकि पार्टी के नेताओं को डऱ था कि यदि यूथ कांग्रेस के चुनाव हो गए तो कही पार्टी में फूट ना पड़ जाए।
यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों की नियुक्तियां निरस्त करने से प्रदेशाध्यक्ष अशोक चांदना को लगा तगडा झटका
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment