कैबिनेट मंत्री खाचरियावास का जन्मदिन आज, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Sameer Ur Rehman
2 Min Read

जयपुर। प्रदेश के खाद्य और आपूर्ति मंत्री और सिविल लाइंस से कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास का आज जन्मदिन है। राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फोन करके प्रताप सिंह खाचरियावास को जन्मदिन की बधाई दी है। आज सुबह से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कई मंत्री और विधायक भी प्रताप सिंह खाचरियावास को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे ।

उनके विधानसभा क्षेत्र सिविल लाइंस के साथ-साथ कई अन्य जगहों से भी लोग जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंच रहे हैं। प्रताप सिंह खाचरियावास सुबह 11 बजे अपने आवास पर एक समारोह में लोगों से जन्मदिन की बधाई स्वीकार करेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले 2 साल से खाचरियावास के समर्थक उनका जन्मदिन नहीं मना पाए थे लेकिन इस बार भव्य तरीके से उनके जन्मदिन पर कई आयोजन किए जा रहे हैं।

जन्मदिन के बहाने शक्ति प्रदर्शन

इधर कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के जन्मदिन के बहाने समर्थक शक्ति प्रदर्शन भी कर रहे हैं। सैकड़ों की तादाद में समर्थक नारेबाजी करते हुए उनके आवास पहुंचे हैं। वहीं कई अन्य जगहों पर समर्थकों की ओर से आज रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है तो कई जगह अस्पतालों और कुष्ठ आश्रमों में मरीजों को फल वितरित किए जा रहे हैं।

Share This Article
Follow:
Editor - Dainik Reporters http://www.dainikreporters.com/