जयपुर
मतगणना के शुरूआती रुझान के बाद प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर सन्नाटा पसर गया। हालांकि यहां सुबह सवेरे चुनाव के नतीजे जानने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी लेकिन दिन चढऩे के साथ ही एक-एक कर कार्यकर्ता वहां से निकल गए।
सुबह मुख्यमंत्री वसुधरा राजे भी कार्यालय पहुची। कार्यालय में मौजूद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदल लाल सैनी, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री वी. सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के साथ करीब एक घंटे तक चर्चा की। उनके कार्यालय से रवाना होने के बाद कार्यकर्ताओं के भी वहां से जाने का सिलसिला शुरू हो गया। कार्यकर्ता कार्यालय के सभाहॉल में लगे टीवी स्क्रीन पर चुनावों के नतीजे देखते रहे।
शाम ढलने के साथ जैसे ही नतीजे स्पष्टï हुए तो भाजपा नेता भी वहां से निकल गए तथा सभी पदाधिकारी मुख्यमंत्री निवास पर चले गए। सीएमआर पर करीब दो घंटे तक लंबी चर्चा के बाद राज्यपाल के पास जाकर इस्तीफा देने का निर्णय किया गया।