जयपुर
भाजपा के सदस्यता अभियान की तैयारियों को लेकर रविवार को पार्टी मुख्यालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें तय किया गया कि 6 जुलाई से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान को 8 जुलाई तक प्रदेशव्यापी कर दिया जाएगा। इसमें निर्णय लिया गया की पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके अगले दिन 7 जुलाई से जिला मुख्यालय एवं 8 जुलाई से मंडल व बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल, राष्ट्रीय सह संग
ठन महामंत्री वी. सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ उपस्थित रहे। रामलाल ने कार्यशाला प्रारंभ करने से पूर्व पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए। इसमें 6 जुलाई से 11 अगस्त प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने, संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान को प्रदेश के बूथ लेवल तक ले जाने के लिए निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने सदस्यता अभियान के दौरान लोगों को जोडने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से सुझाव भी मांगे। साथ ही बताया कि राष्टï्रीय नेतृत्व के निर्णय के अनुसार राजस्थान के सभी 52 हजार बूथों पर यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें भी फोकस उन बूथों पर किया जाएगा जहां विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान पार्टी की स्थिति कमजोर रही थी। इसके साथ ही प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार और केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी इस सदस्यता अभियान में शामिल करने के निर्देश दिए गए।
वर्कशॉप में भाजपा संगठन व सभी सातों मोर्चो को सामाजिक स्तर पर सदस्य बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई। इसमें यह भी तय किया गया कि पिछले सदस्यता अभियान में प्रदेश भाजपा में 35 हजार सक्रिय सदस्य बने थे, इस बार सक्रिय सदस्यों की संख्या भी बढ़ाकर 1 लाख 25 हजार करने का टारगेट दिया है।
बैठक की शुरूआत में ही राष्टï्रीय महामंत्री ने वहां उपस्थित सभी जिलों के संयोजक और सह संयोजकों के अलावा पदाधिकारियों से कश्मीर हमारा है के नारे लगवाए। बैठक शुरू होने के साथ ही रामलाल ने कहा कि अब हम नारे लगाएंगे फिर उन्होंने नारा कहा जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है, वो कश्मीर हमारा है वो सारा का सारा है।