जयपुर। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए बूथों को सक्रिय करने और मतदाताओं से संपर्क करने के लिए महाअभियान चलाने का निर्णय किया है। इस अभियान के तहत शुक्रवार से बूथ स्तर पर महासंपर्क शुरू किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने बताया कि 2 नवम्बर से प्रदेश में बूथ महासम्पर्क अभियान प्रारम्भ किया जाएगा। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में अपने-अपने बूथ में जनसम्पर्क करेंगे। यह अभियान 4 नवम्बर तक चलेगा। पार्टी के नेतादो दिन में सभी बूथों से सम्पर्क करके उन्हे सक्रिय किया करेंगे। अभियान की जिम्मेदारी सांसद सीपी जोशी तथा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल को दी गई है।