संघ का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा भाजपा कार्यकर्ता: राजे

liyaquat Ali
1 Min Read
photo RAJE

 

जयपुर
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ जैसी देशभक्त संस्था के अपमान का े हरगिज बर्दाश्त नहीं करेंगे। राजे ने गुरूवार को एक बयान जारी कर सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के अजमेर में आरएसएस के खिलाफ  दिये गये बयान पर कड़ा एतराज जताया है। संघ जैसी देशभक्त संस्था को गद्दार बताने वाले खुद कैसे लोग है ये पूरा देश जानता है।
राजे ने कहा कि शायद वे नहीं जानते कि आरएसएस के कार्यकर्ता पूरे देश में राष्ट्रभक्त के रूप में पहचाने जाते है। कई स्वयंसेवको ने तो देश सेवा के लिए अपना घर-परिवार तक छोड़ दिया है। जब भी देश में कोई आपदा आती है तो आरएसएस का कार्यकर्ता ही सबसे आगे खड़ा मिलता है। ऐसी संस्था पर मिथ्या आरोप लगना, उसके बारे में अनर्गल बातें बोलना और अपमानजनक टिप्पणिया करना आरएसएस का ही नहीं हर देशभक्त का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता ऐसी बयानबाजी से बाज आए वरना भाजपा कार्यकर्ता संघ के खिलाफ ऐसे बोल किसी भी स्थिति में सहन नहीं करेगा।
Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *