भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकारों और उत्साह के साथ मनाया प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां का जन्मदिन

liyaquat Ali
6 Min Read

Jaipur News / Dainik reporter :  प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सरोकारों और उत्साह के साथ गुरूवार को पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां  ( BJP President Satish) का जन्मदिन मनाया।

 

जयपुर  ( Jaipur )  के स्टैच्यू सर्किल स्थित होटल राॅयल हवेली ( Hotel Royal Haveli located in Statue Circle )में आयोजित मुख्य समारोह में डाॅ. सतीश पूनियां ने दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की और ग्रामीण मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया।

 

कार्यक्रम में डाॅ. पूनियां ने वरिष्ठजनों का सम्मान के साथ ही संत समाज का आर्शीवाद लिया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया, जिनको सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ उपहार स्वरूप हैलमेट वितरित किए गए।

 

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां के जन्मदिन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति का संदेश देते हुए तुलसी के पौधे बांटे और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का आह्नान किया।

 

जयपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री, सांसद, विधायकों और कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने डाॅ. पूनियां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

 

 

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करने की भूरी-भूरी प्रशंसा की। विपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने डाॅ. पूनियां को जन्मदिन की बधाई दी और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

 

इस मौके पर डाॅ. पूनियां ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी कहते है कि राजनीति सिर्फ नारों की नहीं है, सरोकारों की भी है। इसी से प्रेरणा लेते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से पिछले आठ-दस सालों से इस तरह के आयोजन किए जाते रहे है।

 

 

कार्यकर्ताओं के मनोभावों के अनुरूप सामाजिक सरोकारों के तहत इस प्रकार के कार्यक्रम से समाज में भागीदारी भी बढ़ेगी और जनकल्याण का संदेश भी जाएगा।

 

उपचुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया उसके बावजूद अपनी प्रतिष्ठा की सीट नागौर-खींवसर की सीट नहीं जीत पाई।

 

इससे साफ जाहिर है कि सरकार पर संकट बना हुआ है और जनता में उसके खिलाफ नाराजगी बरकरार है। मण्डावा सीट के परिणाम का जिक्र करते हुए पूनियां ने कहा कि पहली बार भाजपा ने 2018 मेंयहां 2300 वोटों के अंतर से जीती थी।

 

डाॅ. पूनियां ने कहा कि इसके अलावा मण्डावा विधानसभा में 28 बूथ ऐसे थे जिसमें अरब देशों में लोग नौकरी करते थे, जिनका बड़ा वोट बैंक है। उनकी गैरमौजूदगी में बूथों पर बड़ी मात्रा में फर्जी मतदान हुआ है।

 

डाॅ. पूनियां ने कहा कि यह जनादेश ना सरकार के पक्ष में, ना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पक्ष में। यह केवल वहां के स्थानीय समीकरण थे। वहां स्थानीय मुद्दों और समीकरणों के आधार पर फैसला हुआ। अभी भी प्रदेश में मुद्दे वो ही है किसानों के, बेरोजगारों के, कानून व्यवस्था के।

 

डाॅ. पूनियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के भीतर भी दो खेमे है, यह विभाजित पार्टी है, उपमुख्यमंत्री ने बहुत ही खुले रूप से कहा था। उसका मुझे अधिक विवरण देने की आवश्यकता नहीं है। हाईब्रिड फार्मूला ना तो जनता के गले उतर रहा था और ना ही जनता के संज्ञान में था एव ंना ही जनता से रायशुमारी हुई।

 

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ना विधायक दल से चर्चा हुई और ना ही कैबिनेट में चर्चा हुई। इसमें कांग्रेस को वापिस बैक गियर डालना पड़ेगा। क्योंकि जनमानस का दबाव बड़े पैमाने पर था।

प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस के अवसर पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बीकानेर में फल वितरित किये।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में कई जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान शिविर लगाये, अस्पतालों में जाकर फल वितरित किये, गायों को चारा खिलाया एवं सिंगल यूज प्लास्टिक को ना करते हुए कपड़े के थैले वितरित किये।

 

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कोठारी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, वीरमदेव सिंह जैसास, प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच, छगन माहुर, सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, मनोज राजौरिया, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, रामचरण बोहरा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़,

 

 

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह, जयपुर शहर अध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता, जयपुर देहात दक्षिण अध्यक्ष रामानन्द गुर्जर, विधायक रामलाल शर्मा,

 

अशोक लाहोटी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पारीक, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री मंजू शर्मा, एकता अग्रवाल, राजस्थान महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व विधायक ममता शर्मा, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी उपस्थित रहे।

 

 

भाजपा मीडिया टीम की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई, जिसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार, सह-प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ, मन की बात प्रदेश प्रमुख चम्पालाल रामावत,

 

 

प्रदेश प्रवक्ता पिंकेश पोरवाल, अमित गोयल, लक्ष्मीकान्त भारद्वाज, पंकज मीणा, डाॅ. अलका सिंह गुर्जर, जितेन्द्र श्रीमाली, मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा सहित सम्पूर्ण मीडिया टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Share This Article
Follow:
Sub Editor @dainikreporters.com, Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.