जयपुर
लोकसभा चुनावों की हलचल शुरू होने के साथ ही प्रदेश भाजपा ने भी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए अब पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग अलग कार्यक्रम बनाकर सौंपे जा रहें हैं। इस कडी में लोकसभा चुनावों के लिए बनाई गई जिला संचालन समिति के सभी सदस्यों को 21 जनवरी को पार्टी मुख्यालय बुलाया गया है। इस बैठक को राष्टï्रीय सह संगठन मंत्री वी. सतीश, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी और प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर संबोधित करेंगे।
प्रदेश भाजपा ने लोकसभा चुनावों में विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश के अलावा जिलास्तर पर भी चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। इस कमेटी में 17 सदस्य बनाए गए हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान बेहतर संचालन तथा चुनाव प्रबन्धन को लेकर इन सदस्यों की बैठक बुलाई गई है। बैठक में सभी सदस्यों को लोकसभा चुनावों के दौरान किए जाने वालों कार्यों की जानकारी दी जाएगी साथ ही बेहतर प्रबन्धन के गुर भी दिए जाएंगे। बता दें कि बता दें कि पार्टी ने राष्टï्रीय स्तर पर भी चुनावों के लिए आधा दर्जन से अधिक कमेटियों का गठन किया है। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर भी इन कमेटियों का गठन करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐेसे में 21 जनवरी को होने वाली बैठक में इन कमेटियों के लिए नामों पर भी चर्चा की जाएगी।
पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर होने वाली इस बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और सह प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी भी शामिल होंगे। इसमें वे केन्द्र से दिए गए कार्यक्रमों को पदाधिकारियों और समिति सदस्यों के समक्ष रखेंगे। पार्टी लोकसभा चुनाव की व्यूह रचना केन्द्र से मिले निर्देशों के अनुसार ही करेगी।