अब भाजपा गहलोत सरकार के खिलाफ करेगी प्रदेशभर में आंदोलन

Reporters Dainik Reporters
3 Min Read
file photo ashok Gehlot

 

प्रदेश भाजपा कार्यालय में अहम बैठक में बनी रणनीति

 

जयपुर।

प्रदेश में पिछले दिनों से लगातर गहराते पेयजल संकट और बढते अपराधो को रोकने में नाकाम हुई कांग्रेस सरकार के खिलाफ अब भाजपा प्रदेशभर में आन्दोलन करेगी। भाजपा की और से मंगलवार को भाजपा प्रदेष मुख्यालय में हुई बैठक में रणनिति तैयार की गई। प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी की अध्यक्षता में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा जिला मुख्यालयों पर आंदोलन शुरू करेगी। बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई।

इसके साथ ही मुख्यालय में हुई बैठक में भाजपा नेताओं ने आगमी दिनों में होने वाले उपचुनाव और निकाय और पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में खींवसर तथा मंडावा विधायकों के सांसद चुने जाने के बाद होने वाले उपचुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा हुए। खींवसर तथा मंडावा विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव की जिम्मेदारी गुलाबचंद कटारिया तथा राजेंद्र राठौड़ को दी गई। साथ ही बैठक में पंचायतराज चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया।

बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि अब अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री का पद नैतिकता के आधार पर छोड देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सरकार विधानसभा चुनाव में 1 लाख 42,000 से कुछ अधिक वोट लेकर राजस्थान में सरकार चला रही है और अब उसे जनता ने लोकसभा चुनाव में 80 लाख से अधिक वोटों से रिजेक्ट कर दिया। ऐसे में लोकतंत्र का सम्मान किस में है यह बात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस को समझ लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीते तीन महीने में अपराधों के ग्राफ में हताशा बढ़ोतरी हुई है और अकेले जोधपुर में ही 3 महीने में 38 फ़ीसदी अपराध बढ़ गए। कटारिया ने दावा किया है कि प्रदेश के मौजूदा हालातों के बाद गहलोत सरकार स्वयं ही गिरेगी और उनके खुद के विधायक टूट कर आएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस उथल-पुथल में भाजपा की तरफ से कोई पहल नहीं की जाएगी।

Share This Article
[email protected], Provide you real and authentic fact news at Dainik Reporter.
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *